बिहार/शहाबुद्दीन परिवार की दूरी आरजेडी से होने के बाद रईस खान एंट्री ले सकते हैं और इसी कड़ी में उन्होंने तेज प्रताप यादव से मुलाकात की है
सिवान में शहाबुद्दीन परिवार की दूरी आरजेडी से होने के बाद रईस खान एंट्री ले सकते हैं और इसी कड़ी में उन्होंने तेज प्रताप यादव से मुलाकात की है । आन बान शान सिवान की जान रईस खान है उनका नाम।गरीबो का मसीहा रईस खान को राजद से सिवान के सीट पर चुनाव लड़ना तय।
पटना:एक समय था जब आरजेडी का समय था राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और मोहम्मद शहाबुद्दीन की नजदीकियों की चर्चा होती थी. शाहबुद्दीन को लालू यादव का खासम खास कहा जाता था. लेकिन बदलते वक्त के साथ शहाबुद्दीन और लालू के बीच दूरियां बढ़ी. शहाबुद्दीन जब इस दुनिया को छोड़ कर चले गए तब परिवार वालों ने लालू परिवार से भी दूरी बना ली. कहीं ना कहीं सहाबुद्दीन समर्थकों का आरोप रहा कि उनके परिवार के साथ लालू यादव का कुनबा खड़ा नहीं दिखा. बाद में तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव ने ओसामा साहब से मुलाकात की और डैमेज कंट्रोल का प्रयास भी किया, लेकिन राज्यसभा और विधान परिषद में जब शहाबुद्दीन के परिवार को दर्जा नहीं मिली तो आखिरकार हिना साहब ने ऐलान कर दिया कि वह अपने समर्थकों के साथ बातचीत कर भविष्य की राह तय करेंगी. अब यह माना जा रहा है कि शहाबुद्दीन का कुनबा जेडीयू के साथ जा सकता है क्योंकि आरजेडी से उसकी काफी दूरी बढ़ चुकी है.
ऐसे में शहाबुद्दीन के परिवार के सबसे बड़े विरोधी के तौर पर माने जाने वाले रईस खान ने आरजेडी और लालू परिवार से नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दी है. रईस खान और शहाबुद्दीन के परिवार के बीच पुरानी अदावत रही है. ऐसे में रईस खान का तेज प्रताप यादव से मिलना कहीं न कहीं बड़ा पॉलीटिकल मैसेज है तेज प्रताप यादव और रईस खान की मुलाकात वाली तस्वीरें सामने आई हैं. इसमें तेज प्रताप के मामा भी साथ खड़े नजर आ रहे हैं. इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारे में तरह-तरह की चर्चा हो रही है. चर्चा यह है कि शहाबुद्दीन के परिवार का जेडीयू में जाना कहीं न कहीं रईस खान के लिए आर गेटिंग में बड़ा स्पेस क्रिएट कर सकता है. सिवान में शहाबुद्दीन परिवार की दूरी आरजेडी से होने के बाद रईस खान एंट्री ले सकते हैं और इसी कड़ी में उन्होंने तेज प्रताप यादव से मुलाकात की है
