April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विद्युत कामगारों द्वारा सोमवार को काला बिल्ला लगाया गया।

लगाया काला बिल्ला
महुआ। नवनीत कुमार
बिजली संशोधन बिल पास करने के विरोध में विद्युत कामगारों द्वारा सोमवार को काला बिल्ला लगाया गया। यहां विद्युत कार्यालय पर कामगारों ने काला बिल्ला लगाकर जारी विधायक का विरोध जताया और इसे वापस लेने की मांग की।
इलेक्ट्रिक सप्लाई वर्कर यूनियन के केंद्रीय सचिव धर्मदेव सिंह ने बताया कि बिजली संशोधन विधेयक का पुरजोर विरोध किया जा रहा है। इसके विरोध में सभी जगह विद्युत कामगारों ने काला बिल्ला लगाकर काम किया। उन्होंने बताया कि बिजली संशोधन विधेयक बिल उन लोगों के विरोध में है। उसे कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा। सरकार इस बिल को वापस ले। यहां काला बिल्ला लगाकर परविंदर सिंह, उमेश दास, अंगद, संजय, धर्मेंद्र, नितेश, अरुण, मुजिम, अमित आदि ने काम किया। उन्होंने बताया कि यह विरोध शांति तरीके से जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.