April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नयागांव में गंगा जमुनी तहजीब में मनाया गया मोहर्रम का त्योहार–

नयागांव में गंगा जमुनी तहजीब में मनाया गया मोहर्रम का त्योहार–नयागांव (सारण)सोनपुर प्रखंड अंतर्गत नयागांव थाना क्षेत्र स्थित जामा मस्जिद शेखटोला नयागांव के साथ विभिन्न गांवों से मोहर्रम के जुलूस हर्षोल्लास तथा भाईचारे के साथ निकाला गया।जुलूस में आगे आगे हाथ में झंडा लिये नारे तकदीर,या अली या हुसैन के नारे लगाते सैकड़ों लोग जुलूस में शामिल हुए।मोहर्रम के इस त्योहार में हिन्दू मुस्लिम ग्रामीण अकीदतमंदों ने पारंपरिक अस्त्र शस्त्र, लाठी,भाला, तलवार फरसा के साथ अपने अपने कला का शानदार प्रदर्शन कर जुलूस में शामिल लोगों का दिल जीत लिया।वही किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए नयागांव थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम कमर कसकर पुलिसकर्मियों के साथ कमान संभाल रखे थे प्रशासन द्वारा असमाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही थी वहीं थाना क्षेत्र के बहेरवा गाछी,नयागांव शेखटोला, मकरा,रसूलपुर गांव से एक साथ होकर ताजिया के साथ जुलूस निकालकर हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण सौहार्द के साथ मुहर्रम का पर्व मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.