एकेडमी के बच्चों एवं शिक्षकों ने पृथ्वी दिवस पर उल्लास पूर्वक शपथ लिया
एकेडमी के बच्चों एवं शिक्षकों ने पृथ्वी दिवस पर उल्लास पूर्वक शपथ लिया
ताजपुर, समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
ताजपुर / समस्तीपुर । : – – – जिले के ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र स्थित डा0 ताहा मेमोरियल एकेडमी में एकेडमी के डाइरेक्टर डॉ0 बशीर अहमद ने हलफ के दौरान बच्चों को के बीच उन्होंने कहा के एक एक पेड़ अपने घर के आसपास लगायेंगे । इस अवसर पर एकेडमी के प्राचार्य ने बच्चों को पानी, बिजली और कागज बनाने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने कहा बच्चे कापी में पेज के दोनों ओर अवश्य लिखें । इससे देश का आधा पेड़ बच जायेगा । चूँकि पेड़ से ही कागज बनता है । घर से बाहर निकलते समय बल्ब और पंखा बंद कर दें, लोग पूरा ग्लास पानी लेते हैं और आधा पीते हैं आधा पानी फेंक देते हैं । नहाने में कम पानी का उपयोग करें । ऐसे अवसर पर एकेडमी के सभी शिक्षक नाजिया मुश्ताक , फरहत सुल्ताना , खालदा तस्नीम फरजाना खातुन , हाफ़िज़ समी अहमद एवं शायका सोहैल उपस्थित थे ।
