April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

टीचर्स ऑफ बिहार का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू ऐप हुआ मात्र दो महीने में ही 5000 के पार।

 

टीचर्स ऑफ बिहार का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू ऐप हुआ मात्र दो महीने में ही 5000 के पार।

बिहार की सबसे बड़ी प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी टीचर्स ऑफ बिहार के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तरह ही कू ऐप भी शिक्षकों में बेहद लोकप्रिय हो रहा है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस स्वदेशी कू ऐप में विगत 2 माह में 5000 से भी अधिक बिहार के सरकारी विद्यालयों के शिक्षक जुड़कर अपने विद्यालयों में हो रहे नवाचारी गतिविधि को साझा कर रहे हैं। यह जानकारी देते हुए टीचर्स ऑफ बिहार के प्रदेश प्रवक्ता सह अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय छुरछुरिया के शिक्षक रंजेश कुमार ने कहा कि कू ऐप का इंटरफ़ेस भी ट्विटर के समान ही है, जिससे उपयोगकर्ता अपने पोस्ट को हैशटैग के साथ वर्गीकृत कर सकते हैं और अन्य उपयोगकर्ताओं को उल्लेख या उत्तरों में टैग कर सकते हैं। कू पीले और सफेद इंटरफेस का उपयोग करता है। 4 मई 2021 को, कू ने “टॉक टू टाइप” नामक एक नया फीचर पेश किया, जो अपने उपयोगकर्ताओं को ऐप के वॉयस असिस्टेंट के साथ एक पोस्ट बनाने की अनुमति देता है।
उक्त जानकारी टीचर्स ऑफ़ बिहार के तिरहुत प्रमण्डलीय मीडिया प्रभारी एवं वैशाली जिला के शिक्षक मो. नसीम अख्तर ने दी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.