April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

*रेड क्रॉस सोसाइटी सारण के सदस्य और सारण के वरिष्ठ पत्रकार गुड्डू राय के आकस्मिक निधन से रेड क्रॉस सारण ने किया शोक सभा का आयोजन*

*रेड क्रॉस सोसाइटी सारण के सदस्य और सारण के वरिष्ठ पत्रकार गुड्डू राय के आकस्मिक निधन से रेड क्रॉस सारण ने किया शोक सभा का आयोजन*
रिपोर्ट-गोपाल सहनी,
सारण जिले के वरिष्ट पत्रकार एवं रेड क्रॉस सदस्य गुड्डू राय के आकस्मिक निधन से रेड क्रॉस सारण की हुई अपूरणीय क्षति-गुड्डू राय रेड क्रॉस सोसाइटी सारण के प्रबंधन समिति के सदस्य थे जो रेड क्रॉस सारण के प्रत्येक गतिविधि में सक्रिय रूप से भाग ले कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाते थे।उक्त बातें रेड क्रॉस सोसाइटी सारण के जिला सचिव जीनत मसीह ने वर्चुअल रूप से आयोजित शोक सभा मे सभा को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस के सभी सदस्य ईश्वर से यही प्रार्थना करते है कि दिवंगत आत्मा को शक्ति प्रदान करे एवं पीड़ित परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

वही रेड क्रॉस सोसाइटी सारण के युवा इकाई के जिला सचिव अमन राज ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी हो या निजी जीवन हर वक्त गुड्डू राय एक अभिभावक के रूप में मेरा साथ दिए।उनका जाना ऐसा लग रहा है जैसे मैंने अपने परिवार के एक सदस्य को खो दिया हो।उनको भूलना नामुमकिन है।ईश्वर इनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

शोक सभा में रेड क्रॉस के सभी सदस्य एक स्वर में कहा कि गुड्डू जी का अचानक चला जाना अपूरणिय क्षति है,भगवान अपने चरणो मे उन्हें स्थान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.