नीतीश द्वारा जनादेश का अपमान किए जाने पर भाजपा ने दिया धरना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पलटू चाचा का संज्ञा देते हुए लगाए नारे, कहा हुआ है जनादेश का अपमान जिसका खामियाजा भुगतना होगा महुआ, नवनीत कुमार महुआ गांधी स्मारक पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। साथ ही तिरंगा रैली भी निकाली गई। यह धरना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए जनादेश के अपमान को लेकर दिया गया। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पलटू चाचा का संज्ञा देकर जमकर नारेबाजी की। धरना सभा का आयोजन भाजपा के नगर अध्यक्ष शंभू सुमन के नेतृत्व में की गई। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित उत्तरी मंडल के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, दक्षिणी के शिवचंद्र राय, सहकारिता प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी सह महुआ विधानसभा प्रभारी गौरीशंकर सिंह, महामंत्री चुन्नू प्रसाद श्रीवास्तव, पूर्व उपाध्यक्ष चंद्र मोहन कुमार, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष उमारंजन सिंह, पंचायती राज्य प्रकोष्ठ के गंगेश गुंजन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शेख अब्दुल मन्नान, मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के जयप्रकाश निषाद वर्णमाला, अभय मिश्रा, अरुण चौरसिया, सुरेंद्र प्रधान, कैलाश राय, पिंटू कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। यहां धरना के पूर्व भाजपाइयों ने तिरंगा रैली निकालकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनादेश का अपमान किया है। इसका खामियाजा भुगतना होगा। जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। कार्यकर्ताओं ने उन्हें पलटू चाचा के अलावा विभिन्न उपनाम देकर नारेबाजी की।