April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सीएनजी धारकों के लिए खुशखबरी

सीएनजी धारकों के लिए खुशखबरी सीएनजी पर प्रति किलो 8 रुपए की कमी
महुआ। नवनीत कुमार
सीएनजी के मूल्य में प्रति किलो काफी कमी आई है। इसकी कीमत प्रति किलो 8 रुपए कम जाने से वैशाली जिला के अलावा इसके पड़ोसी 04 जिला के सीएनजी धारकों को लाभ मिलेगा।
महुआ हाजीपुर मार्ग के पताढ सुंदर नगर पर सीएनजी पंप चला रहे राजकुमार राय व कंपनी के एक सदस्य ने मंगलवार की शाम बताया कि बुधवार की सुबह 6:00 बजे से सीएनजी प्रति किलो 8 रुपए की कमी आएगी। यह कमी का लाभ वैशाली जिला के अलावा समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और सारण के लोगों को मिलेगा। उनके द्वारा बताया गया कि अभी सीएनजी प्रति किलो 93.35 के मिल रहे हैं। जबकि बुधवार की सुबह 6:00 बजे से इसकी कीमत घटकर 85.18 रुपए हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.