अतिक्रमण के कारण बाजार में लगता है जाम तभी तो लोग होते है परेशान।
अतिक्रमण के कारण बाजार में लगता है जाम तभी तो लोग होते है परेशान।
सनोवर खान / राजा कुमार पूट्टू
पटना : शहर की सड़कें दुकानों से सजी हुई है। सड़कों पर वाहनों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है, जबकि फुटपाथों पर पैदल राहगीरों को चलने को नहीं मिल रहा है फुटपाथों पर बाइकों व दुकानदारों ने अस्थायी तरीके से कब्जे कर लिए है, जिस लेकर यातायात और पटना नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
राजधानी पटना के मुख्य -मुख्य जगहों पर मुख्य बाजार में यह हालात आसानी से देखे जा सकते है। जिन पर दुकानदारों ने अपना सामान जमा कर रखा हुआ है।
पटना शहर के पटना सिटी इलाको में मारूफगंज,मालसलामी, चौक, मच्छरहट्टा, सदर गली,मीनाबाजार ,चैलीटांड,गुड की मंडी,एबं पटना इलाको को नाला रोड,बाकरगंज, दलदली रोड,एग्जीबिशन रोड, भट्टाचार्य रोड,आदि जैसे इलाको में दुकानदारों के द्वारा दुकानों के बाहर छह फीट तक पाल लगा दिये जाते है और 10 फीट तक सड़क पर ही दुकानों के काउंटर रख दिये जाते है। इन दुकानों के बाहर बाइक भी खड़ी की जाती है
इससे सड़क पर जाम और पैदल राहगीरों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर के बस स्टैंड और अन्य स्थानों पर फुटपाथ पूरी तरह से दुकानदारों के कब्जे में है। जिसे लेकर पटना नगर निगम भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं कर रही है।
नतीजन दुकानदार सड़कों पर कब्जा जमाए बैठे हुए है। मैन बाजार से लेकर पटना जंकशन स्टेशन रोड पर भी हालात यहीं है। जहां दुकानदारों ने फुटपाथों पर दुकानें सजा रखी है।
सड़क पर फैला देते है सामान: बाजार में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का दायरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मुख्य बाजार में कई जगहों पर दुकान के अंदर जगह कम रहने के बावजूद दुकानदार ज्यादा सामान फैलाये रहते है। इनलोगों के द्वारा दुकान के बाहर सामान फुटपाथ पर रख दिया जाता है।
इस वजह से राहगीरों को बीच सड़क पर आवाजाही की मजबूरी बनी हुई है।
फुटपाथ पर ही लगी रहती है मंडी
अतिक्रमण करने वालों पर जिला प्रशासन कोई कार्रवाई भी नहीं कर रही है। ज्ञात हो कि फुटपाथ पर सजे दुकान में खरीदारी के लिए पहुंचने वाले ग्राहक अपनी बाइक व गाड़ी मुख्य सड़क पर ही पार्क कर देते है। इस वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है।
पार्किंग नहीं है, अतिक्रमण की बड़ी वजह : शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं रहने से भी बाजार की सड़कों पर लगे बेतरतीब वाहन अतिक्रमण को बढ़ावा देते है।
ज्ञात हो कि शहर के मुख्य बाजार में संचालित होटल, रेस्टूरेंट, शो रुम, बैंक के आसपास पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गयी है. इस वजह से लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है।
