युवक पर चाकू से किया प्रहार
युवक पर चाकू से किया प्रहार
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ बाजार से घर लौट रहे एक युवक को चाकू मारकर किया घायल। घटना बीते शुक्रवार की शाम महुआ थाने के गोला रोड में घटी। घायल को लोगों ने इलाज के लिए महुआ अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया।
घायल अनीश कुमार महुआ थाने के सुपौल टरिया निवासी पवन राय का पुत्र बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अनीश महुआ बाजार से शाम को घर लौट रहा था। इस बीच यहां गोला रोड में उसे घेरकर चाकू से हमला किया गया। इसमें वाह घायल हो गया। घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। शनिवार को पुलिस ने घायल का बयान दर्ज किया है।
