*ट्रक की टक्कर से बाईक सवार दो युवकों की मौत*गांव में फैला मातम*
*ट्रक की टक्कर से बाईक सवार दो युवकों की मौत*गांव में फैला मातम*
समस्तीपुर(जकी अहमद)
जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र से गुजरने वाली एसएच 88 पर बलहा गांव के पुलिया के पास सोमवार को रोसड़ा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक ने केल्हुआघाट की ओर जा रहे बाईक सवार दो युवकों को जबरदस्त टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस व स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल दोनो युवकों को ईलाज को पीएचसी सिंघिया में पहुंचाया जहाँ डाॅक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया और दूसरे युवक को गंभीर हालत देख प्राथमिक उपचार बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। परंतु रास्ते में दूसरे युवक की भी मौत हो गई।पुलिस ने दोनो युवकों के पोर्स्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों में एक की पहचान हसनपुर थाना क्षेत्र के सपरि गांव निवासी रणधीर पासवान के पुत्र जितेंद्र पासवान और दूसरे की पहचान पट्सा गांव निवासी लाल यादव के पुत्र नीरज यादव के रूप में की गई है। बताया गया कि जितेंद्र पासवान ट्रेक्टर चालक था, जो नीरज यादव का ट्रेक्टर चलाता था। दोनों युवक किसी काम को लेकर बाइक से सिंघिया आया था, जहाँ से लौटने के दौरान एसएच 88 पर बलहा पुल के निकट रोसड़ा की ओर से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनो युवकों की मौत हो गई। बहरहाल इस दर्दनाक हादसा को लेकर मृतक के परिजनो में कोहराम मच गया।
