April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ के फुलवरिया पंचायत में सार्वजनिक पुस्तकालय का हुआ उद्घाटन

महुआ के फुलवरिया पंचायत में सार्वजनिक पुस्तकालय का हुआ उद्घाटन
पुस्तकालय उद्घाटन से ग्रामीण छात्र छात्राओं को पढ़ाई में मिलेगी सुविधा
महुआ, नवनीत कुमार
पंचायतों में पुस्तकालयों का उद्घाटन से ग्रामीण छात्र छात्राओं को ज्ञान उपार्जन में सुविधा होगी। उन्हें अच्छी किताबें पंचायत के ही पुस्तकालयों में मिलेगी। जिससे वे विभिन्न प्रतियोगिता की तैयारी कर सकेंगे।
यह बातें सोमवार को महुआ प्रखंड की फुलवरिया पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुलवरिया पश्चिम में ग्रामीण स्तर पर खुले पुस्तकालय का उद्घाटन करते हुए बीडियो शिवांगी कुमारी ने कही। उन्होंने कहा कि गांव के छात्र छात्राओं को ऊंची कीमत पर किताबें खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ता था। जिससे उन्हें आर्थिक बोझ पड़ती थी। अब पंचायत स्तर पर पुस्तकालय खोले गए हैं। जहां उन्हें पढ़ाई लिखाई और विभिन्न प्रतियोगिता से संबंधित अच्छी पुस्तकें उन्हें पंचायत के ही पुस्तकालयों में मिल जाएंगे। जिससे वे आगे की तैयारी कर सकेंगे। उन्होंने छात्र-छात्राओं और प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित तैयारी करने वाले प्रतिभागियों से अपील किया कि वे यहां पुस्तकालय से लाभ उठाएं। यह पुस्तकालय उनके लिए खोली गई है। मौके पर उपस्थित पूर्व उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार राय ने भी प्रतिभागी छात्र छात्राओं को इस पुस्तकालय से लाभ लेने को कहा। इस मौके पर पंचायत के मुखिया सुकेश्वर दास ने आगंतुकों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस पुस्तकालय में विभिन्न प्रतियोगिता से संबंधित करीब 400 किताबें मंगाई गई है। इस मौके पर सरपंच राजेंद्र राय के अलावा जयनाथ राम, संजय राय, रामनरेश राय आदि उपस्थित थे। मालूम हो कि महुआ प्रखंड की 24 में से मात्र 3 पंचायत में ही पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया है। इधर बीडियो शिवांगी कुमारी ने बताया कि अगले सप्ताह तक आधा दर्जन पंचायतों में पुस्तकालय का उद्घाटन हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.