April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पुलिस ने एसपी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर की गिरफ्तारी

पुलिस ने एसपी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर की गिरफ्तारी
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ पुलिस ने मध निषेध, फर्जीवाड़ा, जानलेवा हमला सहित विभिन्न मामलों में 8 आरोपितों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह गिरफ्तारी बीते मंगलवार की रात विभिन्न जगहो से हुई। यह गिरफ्तारी एसपी मनीष के निर्देश पर विशेष अभियान के तहत की गई।
जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि मध निषेध मामले में महुआ थाने के रामराय सिंघाड़ा से सन्नी कुमार, महुआ नूरमोहम्मद चक से अवधेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। वही उत्पाद अधिनियम के तहत ही अन्य मामले में भानभोरहा के मो एहनाजुल, रसूलपुर मुबारक के जय नंदन पासवान, फतेहपुर मुबारक के पंकज सिंह, अख्तियारपुर के शिव प्रसाद को गिरफ्तार किया गया।
इधर जानलेवा हमला सहित अन्य मामले में महुआ सिंहराय के रौशन राय को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष श्री सक्सेना ने यह भी बताया कि फर्जीवाड़ा सहित अन्य मामले में हाजीपुर सदर थाने के दिग्घी पश्चिमी निवासी विकास कुमार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.