April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

संघ में गोप गुट के महेंद्र सिंह बने अध्यक्ष तो सोनू कुमार सिंह को सचिव का मिला कमान

संघ में गोप गुट के महेंद्र सिंह बने अध्यक्ष तो सोनू कुमार सिंह को सचिव का मिला कमान
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को बिहार चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ गोप गुट से जुड़े सदस्यों की बैठक हुई। इस बैठक में पुनः नए ढंग से कमेटी का गठन किया गया। नवनिर्वाचित कमेटी के सदस्यों को अपनी जिम्मेवारी निभाने के लिए नसीहत दी गई। यहां बैठक की अध्यक्षता महेंद्र सिंह ने की।
इस बैठक में जन स्वास्थ्य कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने उसके निराकरण के लिए विचार साझा किए। यहां शांति व्यवस्था के बीच नए सिरे से कर्मचारी संघ का चुनाव किया गया। जिसमें महेंद्र सिंह को अध्यक्ष तथा सोनू कुमार सिंह को सचिव चुना गया। उपाध्यक्ष पद के लिए सविता कुमारी, मंजू कुमारी व मोतिउर रहमान चुने गए। वही संयुक्त सचिव के लिए गायत्री देवी व श्याम कुमार को निर्वाचित घोषित किया गया। कोषाध्यक्ष के पद पर आफताब आलम चुने गए। संघर्ष अध्यक्ष पद पर रेखा कुमारी का मनोनयन हुआ। वही संघर्ष उपाध्यक्ष के लिए गीता कुमारी, सचिव धर्मशिला कुमारी, उप सचिव उमा देवी, महिला संयोजिका ज्योति प्रभा चुनी गई। कार्यकारिणी सदस्य में नेहा सिन्हा, उषा चौरसिया, मंजू रानी, मीरा झा, पूजा कुमारी चुनी गई। मौके पर जिला सचिव दिनेश प्रसाद राय, सम्मानित अध्यक्ष विश्वनाथ राय, उमेश चंद्र पटेल, पंकज कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.