April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

माँ कालरात्रि की वार्षिक पूजनोत्सव आज–

माँ कालरात्रि की वार्षिक पूजनोत्सव आज–
सभी तैयारियां पूरी– नयागांव(सारण)सोनपुर प्रखंड अंतर्गत डुमरी बुजुर्ग पंचायत स्थित माँ कालरात्रि की वार्षिक पूजा आज शनिवार 27 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा।बताते चले कि छपरा-पटना मुख्य मार्ग से दक्षिण डुमरी बुजुर्ग गांव में मही नदी के किनारे माँ कालरात्रि की प्राचीन मंदिर अवस्थित है जहाँ प्रत्येक वर्ष भगवती कालरात्रि की वार्षिक पूजा भाद्रपद मास की अमावस्या को डुमरी गांव के राजपूतों तथा ब्रह्मणो द्वारा अपनी कुलदेवी कालरात्रि की पूजार्चना हर्षोल्लास के साथ किया जाता है इस दिन कालरात्रि मन्दिर में सुबह से लेकर शाम तक दूर दराज से आये श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों द्वारा पूजा अर्चना,हवन तथा झूल चढ़ाने का कार्य चलता रहता है।संध्या में माता को वस्त्र अर्पण करने के बाद माँ कालरात्रि की श्रृंगार कर कई तरह के फूलों से सजाया जाता है ततपश्चात संध्या आरती कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं को दर्शन करने हेतु माता का द्वार खोल दिया जाता है दूरदराज से भी श्रद्धालु माता के दर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने आते है।वैश्विक महामारी कोरोना के कारण यहाँ दो साल तक कोई भी सांस्कृतिक कार्यक्रम नही हुआ था लेकिन इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है जिसकी पूरी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
वहीं ग्रामीणों ने बताया कि प्रति वर्ष भादोमास की अमावस्या को माँ कालरात्रि की वार्षिक पूजा डुमरी बुजुर्ग के ग्रामीणों द्वारा धूमधाम से किया जाता है इस बार भी 27 अगस्त शनिवार को माँ कालरात्रि की वार्षिक पूजा किया जाएगा जिसमे आगंतुक श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए गाँव वालो के अलावे स्थानीय प्रशासन का भी मदद लिया जाएगा ताकि किसी प्रकार की शांति भंग नही हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.