नीलकंठ महादेव शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा हेतु भव्य कलश यात्रा संपन्न । रिपोर्ट नागेन्द्र कुमार/ सुधीर मालाकार । पातेपुर(वैशाली) प्रखण्ड क्षेत्र के मंडईडीह पंचायत के सलेमपुर सलखंनी गांव स्थित नव निर्मित भव्य शिव मंदिर बाबा नीलकंठ महादेव में शिव लिंग के प्राण प्रतिष्ठा हेतु सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए 551 कुँवारी कन्याओं ने कलश यात्रा में भाग लिया ।प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के लिये आयोजक द्वारा सभी के लिए मास्क का वितरण करते हुए दो गज दूरी का पालन करते हुए कलश शोभा यात्रा में शामिल सभी लोगों को लगातार दिशा निर्देश दिया गया।कुँवारी कन्याओं ने सलेमपुर सलखंनी नीलकंठ महादेव मंदिर से चार किलोमीटर दूर एक शिव मंदिर परिसर में गाजे बाजे के साथ पहुँची ।वहाँ पूर्व से पवित्र पहलेजा से गंगा का जल मंगाया गया था, जिसे मुख्य आचार्य अर्जुन कृष्ण द्विवेदी के मंत्रोचार के द्वारा शुद्धिकरण करने के पश्चात कन्याओं ने मुख्य यजमान राजेश कुमार सिंह,के साथ यज्ञ स्थल की ओर रवाना हुआ।5 किलोमीटर की दूरी तय कर यज्ञ स्थल पर पहुँची।कलश शोभा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में दीक्षा ग्रुप इंडस्ट्रीइज के निदेशक अमित कुमार उर्फ मिन्टू सिंह,महथी पैक्स अध्यक्ष पति दिलीप सिंह,डॉ जयप्रकाश शर्मा,मैनेजर सुरेश सिंह,मुन्ना सिंह,के अलावे सुबोध सिंह,चंद्रिका सिंह,उमेश सिंह,रामचंद्र सिंह,शिव चंद्र सिंह,शिक्षक अवधेश जी शिक्षक,चंदन सिंह,अरविंद सिंह,अजित सिंह एवम बबलू कुमार के साथ सलेमपुर सलखंनी के समस्त ग्राम वासी महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल थे।यज्ञ के संरक्षक युवा समाज सेवी राजेश सिंह ने बताया कि 24 अप्रैल को प्रभु शिव परिवार का अधिवास एवम पूजन,25 को भगवान शिव का नगर भ्रमण एवम प्राण प्रतिष्ठा 26 को शिव विवाह एवम रुद्राभिषेक एवम 27 को पूर्णाहुति एवम प्रसाद वितरण किया जायेगा इस बीच पांच दिनों तक शिव परिवार प्रतिष्ठा एवम संगीत मय शिव कथा एवम जागरण का आयोजन किया जायेगा।