April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शक्तिपीठ गोविंदपुर सिंघाड़ा में प्रतिमा निर्माण कार्य का शुभारंभ।

शक्तिपीठ गोविंदपुर सिंघाड़ा में प्रतिमा निर्माण कार्य का शुभारंभ। रिपोर्ट सुधीर मालाकार। हाजीपुर (वैशाली ) जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ गोविंदपुर सिंघाड़ा ,दुर्गा मंदिर में प्रतिमा निर्माण का कार्य पूर्ण विधि-विधान के साथ शुभारंभ हो गई है। कारीगर विधिवत निर्माण कार्य में लगे हैं। विदित हो कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चौक चंदा पर्व के दिन ही विधिवत निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को माता का मंडप का बास के ढांचा बनने का कार्य शुरू हो गई। हर साल गोविंदपुर वाली मैया की प्रतिमा निर्माण कार्य चौक चन्ना पर्व के दिन से शुरू होता है। इस संबंध में श्याम नंदन सिंह उर्फ गुलाब सिंह, मोहन सिंह, सोहन सिंह, अमरेश सिंह, संजय सिंह, अभिषेक सिंह उर्फ टन्टू, वीरेंद्र सिंह, मिंटू सिंह, राम विनय सिंह, रौशन सिंह, बावलू सिंह, सनोज सिंह, सूरज कुमार, गांधी सिंह,नरेश राम, सुरेंद्र साह, चुन्नु सिंह,अशोक सिंह, महेंदर सिंह, प्रदीप सोनी,अवधेश कुमार, चंदन कुमार, किशन साह, आशीष कुमार, रवि सिंह, शंकर सिंह, वैध जी, दिपु कुमार, जिगर सिंह, चंदन कुमार आदि बताते हैं कि यहां पूजा के लिए बनाई जाने वाली मूर्ति की कार्य शुरू हो गई है। यहां की विशेषता है कि सैकड़ों वर्षों से एक ही आकृति की जीवन मूर्ति बनाई जाती है। मूर्ति बनाने वाले कारीगर स्थानीय ग्रामीण बैंजू पंडित एवं उनके बंसज लोग ही है।चौक चन्ना पर्व के दिन से ही माता के मंडप बनाना शुरू हो जाती है। बताते चलें कि सालों भर माता के पूजन का विधि विधान है ।सभी कार्य विधिवत आचार्य की मंडली द्वारा तय किए जाते हैं ।माता अपने भक्तों की मन की मुराद पूरी करती है ,यही कारण है कि बिहार के कोने-कोने से दुर्गा पूजा के समय श्रद्धालु भक्तों का यहां मां का दरबार में पहुंच कर अपने मन्नते पूरा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.