April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

*टीचर्स ऑफ बिहार के एक्सक्लूसिव कार्यक्रम लेट्स टॉक में शामिल हुए राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए बिहार से चयनित शिक्षक सौरव सुमन एवं शिक्षिका निशी कुमारी।*

*टीचर्स ऑफ बिहार के एक्सक्लूसिव कार्यक्रम लेट्स टॉक में शामिल हुए राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए बिहार से चयनित शिक्षक सौरव सुमन एवं शिक्षिका निशी कुमारी।*

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2022 में बिहार से चयनित शिक्षक सौरव सुमन, ललित नारायण लक्ष्मी नारायण प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय सुपौल एवं शिक्षिका, निशी कुमारी, उच्च माध्यमिक विद्यालय खुसरूपुर पटना की विजय गाथा को सार्वजनिक करने के उद्देश्य से बिहार की सबसे बड़ी प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी टीचर्स ऑफ बिहार ने आयोजित किया एक्सक्लूसिव कार्यक्रम लेट्स टॉक। इस लेट्स टॉक कार्यक्रम को टीम टीचर्स ऑफ बिहार के सदस्य डॉ. विनोद कुमार उपाध्याय एवं खुशबू कुमारी ने मॉडरेट किया।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2022 के लिए बिहार से चयनित शिक्षक सौरभ सुमन एवं शिक्षिका निशी कुमारी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इस पुरस्कार के लिए अपने प्रयासों की भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, सभी टीचर्स प्रतिभावान होते हैं, उन्हें अपने कार्यों को सहेजने और उसके डाक्यूमेंट्सन पर ज्यादा ध्यान देने की ओर काम करना चाहिए। टीचर्स ऑफ बिहार के फाउंडर पटना जिले के शिक्षक शिव कुमार ने कहा कि बिहार में ऐसा पहली बार हुआ है कि जो शिक्षक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करने जा रहे हैं वे पुरस्कार ग्रहण के पूर्व ही पूरे बिहार को यह जानकारी दिए कि उन्होंने कौन सा ऐसा उत्कृष्ट कार्य किया, जिसके कारण उनको यह राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान प्राप्त हो रहा है। साथ ही उन्होंने इस लेट्स टॉक से जुड़े शिक्षकों एवं दर्शकों के सवालों का भी उचित जवाब दिया।
उपरोक्त जानकरी प्रदेश प्रवक्ता रंजेश कुमार एवं प्रदेश मीडिया संयोजक मृत्युंजय ठाकुर ने संयुक्त रूप से दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.