April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

संवाद कार्यक्रम में आज पटना जाएंगे आप कार्यकर्ता

संवाद कार्यक्रम में आज पटना जाएंगे आप कार्यकर्ता
महुआ। नवनीत कुमार
आम आदमी पार्टी की पटना में रविवार को आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ता जाएंगे। इस संवाद कार्यक्रम में महुआ से कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जाने को लेकर विशेष तैयारी की गई है।
इसकी सफलता को लेकर शनिवार को कार्यकर्ताओं ने घूम घूम कर लोगों से पटना चलने की अपील की। पटना चलने के लिए जन सम्पर्क करते पूर्व जिला परिषद सदस्य सह आप नेता अशोक कुमार अकेला ने बताया कि इस संवाद में महुआ के कार्यकर्ताओं की अहम भागीदारी होगी। वैशाली जिले से भारी संख्या में कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव घूमकर लोगों से पटना चलने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.