April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पंचतत्व में विलीन हुए प्रधानाध्यापक लालबाबू राय ।

पंचतत्व में विलीन हुए प्रधानाध्यापक लालबाबू राय । रिपोर्ट सुधीर मालाकर। महुआ( वैशाली) पिछले दिनों प्रखंड क्षेत्र के सुपौल टरिया पंचायत अंतर्गत अब्बुचक गोपालपुर उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक लालबाबू राय की सड़क दुर्घटना में निधन होने के बाद जहां शिक्षा जगत से लेकर सभी वर्गों में शोक की लहर फैल गई। जिसने भी सुना एक दूसरे पर विश्वास नहीं हो रहा था कि लालबाबू राय हम लोगों के बीच नहीं रहे ।विद्यालय के कार्य से डी ई ओ ऑफिस हाजीपुर से लौटने के क्रम में दिघी मोर के पास एक अज्ञात वाहन द्वारा धक्के मार दिए जाने के कारण बुरी तरह घायल हो गए, जिससे आनन फरान में हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।घटना की खबर मिलते ही उनके परिजनों एवं चाहने वालों में कोहराम मच गया ।पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया ,जहां से उनके घर पातेपुर प्रखंड के मालपुर लोहानी पट्टी लाया गया ।यहां पर ग्रामीणों ने आखरी दर्शन किए, उसके बाद से उनके कार्यक्षेत्र महुआ प्रखंड के गोपालपुर ग्राम में विद्यालय परिसर में लाया गया ।यहां पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, शिक्षाविद विद्यालय के बच्चों ने नम आंखों से अपने प्रिय शिक्षक को विदाई दी ।उसके बाद उनकी अंतिम यात्रा हाजीपुर स्थित कौनहारा घाट पर अंतिम संस्कार के साथ पूर्ण हुई ।उनके पुत्र द्वारा मुखाग्नि के साथ लाल बाबू राय सदा सदा के लिए पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके जाने की गम हमेशा लोगों के दिलों दिमाग में बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.