शराब के साथ बाइक सहित दो शराब कारोबारी गिरफ्तार एक हुआ फरार।
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।
शराब के साथ बाइक सहित दो शराब कारोबारी गिरफ्तार एक हुआ फरार।
मिली जानकारी के अनुसार गोरौल पुलिस ने 35 लीटर देशी शराब के साथ बाइक सहित दो व्यक्ति को किया गिरफतार एक हुआ फरार।
बताया गया है कि गस्ती के दौरान एएसआई सुनील रजक को सूचना मिली कि इस्माइलपुर से देशी शराब लेकर बेलवर पहुंचाने जा रहा है इस सूचना पर पुलिस पदाधिकारी उसे पकड़ने के फिराक में लग गया । बेलवर जैसे ही पहुंचा वैसे एक व्यक्ति इस्माइलपुर निवासी नीतीश कुमार TVS बाइक संख्या BR 06 CG 9511 से भागने लगा जिसे लगभग चार किलोमीटर तक फिल्मी स्टाइल में खदेड़ कर पकड़ लिया ।
इधर एक अन्य को बेलवर निवासी भोपल दास को चौकीदार विजय ने बड़ी मशक्कत से पकड़ लिया और पुलिस के आने तक पकड़े रखा । बाइक सबार कारोबारी को गिरफ्तार कर लौट रहे पुलिस पदाधिकारी को सुपुर्द कर दिया । हलाकि उसके बाद भी एक शराब कारोबारी राजनारायण पासवान पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा ।
