प्रिंस राज का महुआ में जगह-जगह पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया जमकर स्वागत
प्रिंस राज का महुआ में जगह-जगह पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया जमकर स्वागत
महुआ, एक संवाददाता। रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज महुआ में विभिन्न पीड़ित परिवारों के यहां पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने महुआ के हरपुर ओस्ती व निझमा पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया। इधर कार्यकर्ताओं द्वारा अपने नेता का जगह जगह माला पहनाकर स्वागत किया गया।
रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज यहां हसनपुर ओस्ती में मुखिया रेखा चौधरी और देव कुमार चौधरी के यहां पहुंच कर दोनों परिवार को दुख की घड़ी में साहस और धैर्य रखने को कहा। यहा मुखिया रेखा चौधरी के पुत्र 22 वर्षीय सुभाष चौधरी की डूबकर मौत हो गई थी। युवक अपने चचेरे दादा के दाह संस्कार में गया था। इस बीच हाजीपुर कोनहारा घाट पर यह घटना घटित हुई थी। इसी जगह देव चौधरी के पिता राजेंद्र चौधरी के निधन हो गई थी। यहां क्या लोजपा प्रदेश अध्यक्ष काफी देर तक रुके। फिर वे छतवारा निझमा में भाजपा नेता गौरीशंकर सिंह के यहां पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी। यहां गौरीशंकर सिंह के बड़े भाई का निधन बीमारी के कारण हो गई थी। महुआ आने के क्रम में उन्हें कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पर जोरदार स्वागत किया। यहां पार्टी कार्यकर्ता पारस गुप्ता, प्रकाश कुमार चंदन, धर्मवीर कुमार पासवान, उमेश राय, सुजीत राघव, अभय पासवान, सौरभ कुमार, अभिषेक कुमार, सोनू, इंद्रजीत कुमार, विनय पासवान, अजय पासवान, सुभाष कुमार, करण कुमार, राकेश कुमार, रंजन कुमार, मंजय कुमार, राजीव कुमार, सुजीत कुमार, रतन कुमार आदि भी साथ में थे।
