नई शिक्षा नीति पर सेमिनार आज
नई शिक्षा नीति पर सेमिनार आज
एनएन कॉलेज सिंघाड़ा
महुआ। नवनीत कुमार
शिक्षक दिवस पर निरसू नारायण कॉलेज सिंघाड़ा में सोमवार को पौधरोपण सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के पूर्व संध्या पर रविवार को कालेज प्रशासन द्वारा तैयारी की गई।
जानकारी देते हुए कालेज के प्राचार्य नंदकिशोर चौधरी, नामांकन प्रभारी प्रो शिवशरण सिंह, प्रो संजय सिंह, प्रो अरविंद झा आदि ने बताया कि शिक्षक दिवस पर सोमवार को यहां कॉलेज में नई शिक्षा नीति पर सेमिनार होगा। जिसमें विधायक सहित कई गणमान्य लोग शामिल होंगे। साथ ही यहां पौधरोपण किए जाएंगे। कॉलेज में महोगनी, सागवान के अलावा सैकड़ों फलदार पौधे लगाए जाएंगे।
