April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सड़क दुघर्टना एक युवक बुरी तरह जख्मी

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
सड़क दुघर्टना एक युवक बुरी तरह जख्मी। मिली जानकारी के अनुसार देर रात्रि 9-30 बजे गोरौल चौक से समान लेकर घर लौट रहे युवक को गोरौल कटहरा मार्ग पर एक अज्ञात तेज रफ्तार पिक अप ने सामने से आ रहे युवक को मारी जोरदार टक्कर ,
टक्कर लगते ही युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़े और जख्मी युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल लेकर आए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर जावेद ने नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु हाजीपुर रेफ़र कर दिया।
युवक की पहचान गोरौल थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी प्रवीण कुमार का भगना निखिल कुमार, पिता लाल बहादुर सिंह , ग्राम दलहुपुर, जिला वाराणसी निवासी बताया गया है,
निखिल कुमार अपने मामा के पास रहता था और पदमौल में किराना दुकान चलाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.