मेले में झूला और खेल तमाशे का युवा युवतियां खूब ले रहे आनंद, 11 दिवसीय गणेश महोत्सव मेला में भंडारा का भी आयोजन
मेले में झूला और खेल तमाशे का युवा युवतियां खूब ले रहे आनंद, 11 दिवसीय गणेश महोत्सव मेला में भंडारा का भी आयोजन
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ के विभिन्न जगहों पर गणपति बप्पा मेले में भीड़ उमर रही है। लोगों की भीड़ से दुकानदारों के चेहरे खिले हैं। महुआ कालीघाट पर 11 दिवसीय गणेश महोत्सव मेला के पाचवेे दिन रविवार को दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मेले में झूला, खेल तमाशे का दर्शक जमकर आनंद उठा रहे हैं। मेले में भीड़ इतनी हो रही है कि दुकानदारों से लेकर खेल तमाशा दिखाने वालों बुलंद है।
यहां काली घाट पर गणपति की प्रतिमा देखते ही बनती है। यहां शिल्पकार द्वारा प्रतिमा को आकर्षक रूप दिया गया है। बनाई गई प्रतिमा में कोरोना से गणपति का जंग लड़ना दिखाया गया है। महा संक्रमण कोरोना पर स्वयं गणपति के अलावा उनके सवारी चूहा, सांप और गरुड़ द्वारा हमला बोला जा रहा है। इस प्रतिमा के जरिए कलाकार ने लोगों को कोरोना के जंग में सहयोग देने का अच्छा संदेश दिया है। यहां जागरूकता रूपी प्रतिमा को देखकर लोगों को अच्छी जानकारी भी मिल रही है। यह भी बताया गया है कि कोरोना से लड़ाई के लिए आपसी दूरी के साथ साफ-सफाई बेहद जरूरी है। मेला आयोजक द्वारा बताया गया कि 11 दिवसीय गणेश महोत्सव में सोमवार को महा भंडारा का आयोजन किया गया है। इस महा भंडारे में प्रसाद का पंगत करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है। यहां मेला आयोजक द्वारा भीड़ की संभावना को देखते हुए विशेष तैयारी की गई है। यहां शाम में आने वाले श्रद्धालुओं को रामायण दिखाया जाता है। 11 दिवसीय गणपति महोत्सव का समापन अगामी 11 सितंबर को होगा। यहां विभिन्न प्रकार के झूले, सर्कस, जादूगर के अलावा कई आकर्षक दुकानें लगाई गई है। इधर कन्हौली और महुआ जवाहर चौक पर बनी गणेश की प्रतिमा पूजन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वही गोविंदपुर सहित अन्य जगहों पर गणेश महोत्सव पूजा मेला में भारी भीड़ हो रही है। शाम ढलने के साथ मेला परिसर श्रद्धालुओं और मेलार्थियों की भीड़ से गुलजार हो उठता है। यहा पूजा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद खिलाकर विदा किया जाता है।
