April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

निरसू नारायण कॉलेज सिंघाड़ा में शिक्षक दिवस पर पौधरोपण और सेमिनार का आयोजन

निरसू नारायण कॉलेज सिंघाड़ा में शिक्षक दिवस पर पौधरोपण और सेमिनार का आयोजन
महुआ के एनएन कॉलेज सिंघाड़ा में नई शिक्षा नीति पर सेमिनार के साथ पौधरोपण का आयोजन, शिक्षकों की दशा और दुर्दशा पर किया गया चिंतन
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ के निरसू नारायण कॉलेज सिंघाड़ा में सोमवार को शिक्षक दिवस के मौके पर पौधे लगाकर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया गया। यहां विभिन्न प्रकार के सैकड़ो फलदार पौधे लगाए गए। साथ ही नई शिक्षा नीति पर सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों की दशा और दुर्दशा पर चिंतन व्याख्यान की गई।
यहां पूर्व प्राचार्य प्रो वीरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में सेमिनार व पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सचिव सविता सिंह के प्रतिनिधि प्रो संजय कुमार सिंह तथा नामांकन प्रभारी प्रो शिवशरण सिंह ने शिक्षकों की दशा और दुर्दशा पर बातों को रखा। उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता है लेकिन इनकी दशा आज भी ठीक नहीं। शिक्षकों के सामने विकट समस्याएं हैं। खासकर वित्त रहित कॉलेजों के शिक्षकों को विभिन्न संकटों से गुजरना पड़ रहा है उन्होंने नई शिक्षा नीति के गुण और दोष को भी बताया। इस मौके पर प्रो मिथिलेश कुमार सिंह, प्रो राजकुमार सिंह, प्रो धर्मेंद्र कुमार, प्रो अनिल कुमार सिंह, प्रो अरविंद कुमार झा, प्रो ब्रजकिशोर सिंह, प्रो अरुण, प्रो संजूला, प्रो संजय कुमार सिंह, संजीव कुमार आदि ने नई शिक्षा नीति के गुण और दोष पर चर्चा की। यहां कॉलेज के डीएसडब्ल्यू अभय कुमार सिंह व कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो राजकुमार सिंह के नेतृत्व में महोगनी, सागवान, शीशम के अलावा विभिन्न फलदार 200 पौधे लगाए गए। लोगों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य प्रो नंदकिशोर चौधरी ने की। कार्यक्रम को लेकर कॉलेज में चहल-पहल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.