April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

इनरव्हील क्लब की ओर से संत जोसेफ स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित

इनरव्हील क्लब की ओर से संत जोसेफ स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित
क्लब के सदस्यों ने महुआ के संत जोसेफ स्कूल में पहुंचकर निष्ठावान और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों को किया पुरस्कृत, क्लब से मिले पुरस्कार पाकर हर्षित हुए शिक्षक
महुआ, नवनीत कुमार
इनरव्हील क्लब के द्वारा शिक्षक दिवस के मौके पर गुरुओं को सम्मानित किया गया। क्लब के सदस्यों ने महुआ के संत जोसेफ स्कूल में पहुंचकर कर्तव्यवान, निष्ठावान और मेहनतसील शिक्षकों को पुरस्कृत कर उन्हें आगे भी इसी तरह शिक्षण क्षेत्र में अच्छा कार्य करने के लिए हौसला अफजाई की।
क्लब की हाजीपुर प्रेसिडेंट डॉ विनीता कुमारी, फॉर्मर प्रेसिडेंट बेबी कुमारी, आईएसओ मधुमिता, इडीटर सीमा सिंह, सदस्य चंचल के नेतृत्व में शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां संत जोसेफ स्कूल में सम्मान कार्यक्रम को लेकर विशेष चहल-पहल रही और शिक्षकों में काफी उत्साह देखा गया। क्लब के सदस्यों ने छात्र छात्राओं से भी पठन-पाठन की जानकारी ली। इस मौके पर पौधरोपण भी किया गया। उधर आर्यन पब्लिक स्कूल हरपुर ओस्ती में हेमा मिश्रा और दीपक कुमार के नेतृत्व में शिक्षक दिवस मनाया गया। यहां बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महुआ के सिंहराय पूर्वीउत्क्रमित मध्य विद्यालय पर शिक्षिका सुजाता कुमारी के नेतृत्व में शिक्षक दिवस पर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। मध्य विद्यालय बालक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुलवरिया, कन्हौली, सिंघाड़ा, हरपुर सहित विभिन्न स्थानों पर शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखी गई। वैशाली विद्यालय महुआ में प्रभारी प्राचार्य रामबालक राय, नीलकंठपुर में अजीत कुमार पप्पू के नेतृत्व में शिक्षक दिवस मनाया गया। संत जॉन्स एकेडमी मानपुरा में शिक्षक दिवस पर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया गया। यहां जेआरए ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के निदेशक जागेश्वर राय व आरती राय ने शिक्षकों को सम्मानित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.