आंगनवाड़ी केंद्र पर गर्भवती की हुई गोद भराई
आंगनवाड़ी केंद्र पर गर्भवती की हुई गोद भराई
महुआ में सिंहराय पूर्वी आंगनबाड़ी केंद्र पर सीडीपीओ की उपस्थिति में मनाया गया पोषण माह, गर्भवतियों को पौष्टिक आहार के साथ आराम देने की दी गई नसीहत, गोद भराई के मौके पर महिलाओं व लड़कियों ने लगाए ठुमके
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ में आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण माह के तहत गर्भवतियों को गोद भराई की रस्म अदायगी की गई। इस मौके पर उन्हें खोईचा में पौष्टिक आहार को देकर मांग को सिंदूर से भरे और बलाएं ली।उन्हें इस अवस्था में विशेष संयम के साथ पौष्टिक आहार लेने की नसीहत दी गई। इस मौके पर महिलाओं और लड़कियों ने ठुमके लगाए। इस मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
यह पोषण माह के तहत गोद भराई की रस्म अदायगी महुआ के सिंहराय पूर्वी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर उत्सवी माहौल में मनाया गया। यहां गोद भराई के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। केन्द्र पर गर्भाधान की पूरे कर चुकी कुमारी सुरभि पूरे श्रृंगार से सजाया गया। इस दौरान गर्भवती सुरभि को गोद भराई की रस्म अदायगी की गई। उन्हें महिला श्रृंगार प्रसाधन से लेकर विभिन्न पौष्टिक आहार खोईचा में दिए गए। इस मौके पर उपस्थित सीडीपीओ अनीता जायसवाल ने गर्भवती सुरभि को खोईछा देकर नाक से लेकर पूरे मांग को सिंदूर से भरे। आने वाला शिशु स्वस्थ और निरोग हो तथा विवाहिता का गोद भरा रहे। इसके लिए उन्होंने उसे आशीष दिए। उन्होंने यहां गर्भवतियों को पेट में पल रहे बच्चे को स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार लेना बहुत ही जरूरी बताया। इसके लिए उन्हें मौसमी फल, दूध, घी, अंडा, मांस, मछली, केला, सेब, के अलावा दलिया, मूंगफली, अंकुरित मूंग, चना, साग, सब्जी के साथ समय समय पर भोजन करने की नसीहत दी। इस मौके पर किशोरी कृति, पिंकी के साथ सेविकाओं ने भी ठुमके लगाए और कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया। यहां सुपरवाइजर इंदु कुमारी, कुमारी अंकिता, कृतिका, रीता कुमारी, रजनी कुमारी के अलावा शिव कुमारी देवी, माला देवी, सविता कुमारी, निर्मला, मीरा, नीतू आदि कार्यक्रम को आकर्षक बनाने में सहयोग किया। यहा सेविका अनामिका और सहायिका सुनीता ने आगंतुकों का स्वागत किया। यहां गोद भराई रस्म अदायगी को लेकर बस्ती की महिलाओं में काफी चहल-पहल और उत्साह देखी गई। लोगों में जागरूकता लाने के लिए यहां पौस्टिक आहार से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई गई।
