लोगों की सुविधा के लिए 30 जगहों पर बनाए गए थे टीकाकरण केंद्र महुआ, नवनीत कुमार
महा अभियान के तहत गुरुवार को यहां अस्पताल प्रशासन द्वारा कोविड का विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत 3390 लोग लाभान्वित हुए। इसके लिए 30 केंद्र बनाकर लोगों का टीकाकरण किया गया।
अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार कोविड से बचाव को लेकर टीकाकरण के लिए महा अभियान चलाया गया। इस अभियान की सफलता को लेकर चलंत दस्ते भी लगाए गए थे। ताकि लोगों को सरलता पूर्वक टीकाकरण किया जा सके। यहां पीएचसी के अलावा विभिन्न जगहों पर टीकाकरण के लिए लोगों की भीड़ होती रही। बताया गया कि यहां कोविशिल्ड 1980, को-वैक्सीन 780 और कोरविवैक्स 630 लोगों को दिए गए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कमलेश कुमार तथा स्वास्थ्य प्रबंधक प्रकाश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि टीकाकरण की सफलता चलिए कर्मियों को विशेष निर्देश दिए गए थे।