नए आरक्षण रोस्टर से कई राजनीतिज्ञों के पैर तले खिसकी जमीन
नए आरक्षण रोस्टर से कई राजनीतिज्ञों के पैर तले खिसकी जमीन
महुआ नप में 25 वार्डों के लिए पहली बार होगा चुनाव
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ नगर परिषद के 25 वार्डों के लिए आरक्षण रोस्टर लागू कर दी गई है। नए आरक्षण रोस्टर में कई राजनीतिज्ञों के पैर तले जमीन खिसक गई है। हालांकि यहां नगर परिषद चुनाव को लेकर सरगर्मी काफी तेज है। चुनाव में आने वाले संभावित उम्मीदवार पूर्व से ही मतदाताओं के संपर्क में हैं और उनसे आशीर्वाद ले रहे हैं।
गुरुवार को यहां मिली जानकारी के अनुसार 25 वार्डों के लिए आरक्षण रोस्टर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कर दी गई है।
जारी रोस्टर के अनुसार यहां 25 वार्डों में 12 महिलाओं के लिए तो 13 अन्य के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसमें अनारक्षित महिला के लिए 08, जबकि अनारक्षित अन्य के लिए 08, पिछड़ा वर्ग अन्य के लिए 03, साथ ही पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 02, अनुसूचित जाति महिला के लिए 02 तथा अनुसूचित जाति अन्य के लिए 02 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। आपको बता दें कि अनारक्षित महिला के लिए वार्ड संख्या 14, 15, 16, 17, 18, 19, 21 और 23, अनारक्षित अन्य के लिए वार्ड संख्या 2, 4, 5, 6, 9, 10, 12, 13, पिछड़ा वर्ग अन्य के लिए वार्ड संख्या एक 20 तथा 25 पिछड़ा वर्ग महिला के लिए वार्ड संख्या 22 तथा 24 अनुसूचित जाति महिला के लिए 3 और 7 तथा अनुसूचित जाति अन्य के लिए वार्ड संख्या 8 व 11 आरक्षित किए गए हैं। आरक्षण रोस्टर लागू होते ही नगर परिषद के लिए चुनाव लड़ने वाले संभावित उम्मीदवारों में सरगर्मी तेज हो गई है। मालूम हो कि नगर पंचायत में 16 वार्ड थे जो नगर परिषद बनने पर 25 वार्ड हो गए हैं।
