April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जननी बाल सुरक्षा के तहत 190 गर्भवतियों की हुई स्वास्थ्य जांच

जननी बाल सुरक्षा के तहत 190 गर्भवतियों की हुई स्वास्थ्य जांच
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ पीएचसी पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री मातृत्व लाभ योजना के तहत 190 गर्भवतियों की स्वास्थ्य जांच की गई। यहां स्वास्थ्य जांच के लिए गर्भवतियों की उमड़ी भीड़ से अफरातफरी का माहौल रहा। हालांकि उनकी सुविधा के लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा टेंट शामियाना भी लगाए गए थे। बावजूद तेज धूप और गर्मी में उन्हें काफी परेशानी हुई।
यहां पीएचसी पर गर्भवतियों कि वजन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, एचआईवी, हेपिटाइटिस, कोरोना आदि की जांच की गई। जांच में यहां गर्भवतियों को वजन की कमी के साथ आयरन की कमी पाई गई। उन्हें इस अवस्था में पौष्टिक आहार लेने के साथ संयम बरतने की नसीहत दी गई। डॉक्टरों ने उन्हें इस अवस्था में फल, साग, सब्जी, अंडा, दूध, मांस, मछली और समय-समय पर भोजन लेने की नसीहत दी। डॉ विनीता सिंह, डॉ मंदाकिनी आदि ने गर्भवती की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें दवाइयां दी। साथ ही उन्हें उचित सलाह भी दिए गए। जननी बाल सुरक्षा के तहत गर्भवतियों की उमड़ी भीड़ के कारण महुआ पीएचसी अस्त व्यस्त बना रहा। इस बीच उन्हें गर्मी और तेज धूप सताया। बावजूद वह स्वास्थ्य जांच कराने के बाद ही अस्पताल से वापस लौटी। यहां गर्भवती यों को स्वास्थ्य जांच कराने में कई समस्याएं भी सामने आई। हालांकि सारी समस्याओं को झेलते हुए वे स्वास्थ्य जांच कराने के लिए अस्पताल पर डटी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.