बिजली कटौती से बच्चों की पढ़ाई हो रही है चौपट
बिजली कटौती से बच्चों की पढ़ाई हो रही है चौपट
महुआ प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत लगभग सभी पंचायतों में बिजली की समस्या को लेकर स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है बिजली की समस्या से बच्चे लोग इस कदर परेशान है कि उन लोगों को रात्रि में पढ़ाई करने के लिए अब लालटेन दिया मोमबत्ती का इस्तेमाल करना पर रहा है लोगों का कहना है एक महीना से शाम होते ही बिजली गुल होने लगती है बताते चलें कि उमस भरी गर्मी में और ऊपर से बिजली की अनियमित आपूर्ति से उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है लोगों का कहना की बिजली कब आती है कब जाती है और कब गुल हो जाती है पता ही नहीं चलता खासकर रात्रि के समय चार-पांच घंटे बिजली कटौती से पंचायतों में घना अंधेरा छा जाता है मां बहन को खाना बनाने में समस्या होती है और चोरी होने की भी समस्या भी बनी रहती है
