महुआ के काली घाट पर 11 दिनों तक गणपति पूजन में लीन रहे श्रद्धालु, विसर्जन के वक्त श्रद्धालुओं के आंख से छलके आंसू महुआ, नवनीत कुमार
महुआ के काली घाट पर चल रहे 11 दिवसीय गणपति पूजन महोत्सव रविवार को संपन्न हो गया। यहां श्रद्धालुओं ने गणेश की प्रतिमा को उठाकर नगर भ्रमण कराया और वाया नदी में विसर्जित कर दिया। प्रतिमा विसर्जन के वक्त लोगों के आंख से आंसू छलक आए।
प्रतिमा विसर्जन के पूर्व श्रद्धालुओं ने उन्हें नगर भ्रमण कराया। प्रतिमा को कालीघाट से कुलदीप चौक, गोला रोड होकर गांधी स्मारक, थाना चौक, जवाहर चौक से मंगरू चौक, पंचमुखी चौक, दशरथ चौक से देसरी रोड होकर विभिन्न मार्गो में का नगर भ्रमण कराया। इस दौरान देवी देवताओं के जयकारे लगते रहे। श्रद्धालुओं के जयघोष से महुआ नगर बाजार गूंज उठा प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जाते वक्त जगह-जगह उनकी पूजा भी की गई। नगर भ्रमण के बाद श्रद्धालुओं ने स्थानीय वाया नदी में गणपति की प्रतिमा का विसर्जन किया। प्रतिमा विसर्जन में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ से कुछ देर के लिए महुआ बाजार अस्त-व्यस्त बना रहा।