जेईई एडवांस मैं साहिल ने पाई सफलता
जेईई एडवांस मैं साहिल ने पाई सफलता
परीक्षा परिणाम आते ही परिजनों में खुशियां हुई अपार, साहिल की सफलता पर परिजन ही नहीं बल्कि सगे संबंधियो में भी खुशी की लहर
महुआ, नवनीत कुमार
जेईई एडवांस में साहिल ने 936वा रैंक लाकर परिवार ही नहीं बल्कि जिले का मान बढ़ाया है। रविवार को जैसे ही परीक्षा परिणाम आए। उसे देख कर परिजनों के अलावा सगे संबंधियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
सामान्य परिवार में होने के कारण साहिल ने जेईई एडवांस की पढ़ाई परेशानियों के बीच की। हालांकि हौसले बुलंद कर उसने मेहनत से पढ़ाई कि और सफलता हाथ लगी। महुआ से सटे बोअरिया असकरणपुर के रहने वाला साहिल के पिताजी पंकज कुमार सिंह घर पर रह कर खेती-बाड़ी करते हैं और माता संध्या देवी गृहिणी है। साहिल दो भाइयों में बड़ा है। छोटा भाई शिवम पढ़ाई कर रहा है। साहिल ने बताया कि उनके माता-पिता सामान्य परिवार के होने के बावजूद पढ़ाई लिखाई कराने में कोई कमी नहीं की है। वह जेईई एडवांस में सफलता पाने के लिए प्रतिदिन 8 से 10 घंटे पढ़ाई की। साहिल ने यह भी बताया कि उनके दादा स्व रंजीत सिंह का सपना था कि वह जेईई एडवांस में सफलता हासिल करें। साहिल अपनी मेहनत के बदौलत मैट्रिक और इंटर में भी अच्छे अंक लाकर घर परिवार और समाज का मान बढ़ाया था।
