बच्चा बाबू होंगे सभापति के उम्मीदवार एआईएसएफ
बच्चा बाबू होंगे सभापति के उम्मीदवार एआईएसएफ
महुआ पंचमुखी चौक स्थित एक भवन में बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी, महुआ मुकुंदपुर के पैक्स अध्यक्ष उत्कर्ष उर्फ बच्चा बाबू को चुनाव में उतारने की पुरजोर तैयारी
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ नगर परिषद चुनाव को लेकर घमासान मची है। यहां सभापति और उपसभापति का पद सामान्य होने से उम्मीदवारों की लंबी तादाद देखी जा रही है। इस बीच रविवार को एआईएसएफ ने भी सभापति के लिए अपनी ओर से उम्मीदवार उतारने के लिए घोषणा कर दी।
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के द्वारा यहां पंचमुखी चौक स्थित एक भवन में बैठक की गई। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नगर परिषद चुनाव में सभापति उम्मीदवार के रूप में महुआ मुकुंदपुर के पैक्स अध्यक्ष सह संगठन के कार्यकर्ता उत्कर्ष कुमार उर्फ बच्चा बाबू को उतारने के घोषणा की। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित एआईएसएफ के राज कार्यकारिणी सदस्य सफदर इरशाद, जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार, जिला सचिव मोहित पासवान, रंजीत कुमार, पूर्व सचिव चंद्रशेखर कुमार आदि ने कहा कि महुआ नगर परिषद में विकास कार्य के लिए संगठन हर तरह से आगे रहता है। संगठन महुआ को विकास कराने और भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए सभापति के लिए अपनी ओर से संघर्षरत और मेहनतसील कर्मठ उम्मीदवार के रूप में उत्कर्ष कुमार उर्फ बच्चा बाबू को चुनाव के मैदान जंग में पूरी तत्परता से उतारेगा और इसके लिए उन्होंने 15 सितंबर को उनके नामांकन में आने का लोगों को न्योता भी दिया। यहां नगर परिषद बनने के बाद पहली बार 25 वार्डों के लिए चुनाव हो रहे हैं सभापति और उपसभापति के लिए उम्मीदवारों की लंबी तादाद देखी जा रही है। हालांकि नामांकन के प्रथम दिन शनिवार को एक भी खाता नहीं खुला। सोमवार को नामांकन होने की संभावना है।
