April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सबका साथ सबका विकास यही होगा मेरा प्रयास: मोनिका मिश्रा

सबका साथ सबका विकास यही होगा मेरा प्रयास: मोनिका मिश्रा
महुआ। नवनीत कुमार
नगर वार्ड संख्या 19 से पार्षद के लिए दावेदारी ठोकने जा रही मोनिका मिश्रा का कहना है कि सबका साथ सबका विकास यही मेरा प्रयास होगा। चुनाव जितने के बाद सभी लोगों को साथ लेकर चलूंगी और उनके अरमानों पर खड़ी उतरूंगी। यह चुनाव वह अपने लिए नहीं बल्कि समाज के लोगों को आगे बढ़ाने के लिए लड़ रही हूं।
हिंदुस्तान संवाददाता नवनीत कुमार से पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि वह इस चुनाव में अपना नहीं बल्कि समाज और बस्ती के लोगों को विकास करने के लिए आई है। जब समाज के लोग आगे बढेंगे और उन्हें घर में खुशियां बरसेगी तो बस्ती में मुस्कान होगा।
ग्रेजुएट कर सफल गृहिणी की भूमिका निभाते हुए समाज सेवा से जुड़े मोनिका मिश्रा पहली बार चुनाव ए जंग में उतरने जा रही हैं। उनके पति आदित्य कुमार उर्फ बंटी मिश्रा एक दशक से समाज सेवा में लगे हैं और आगे भी सेवा देने के लिए वे पत्नी को चुनाव मैदान में उतारे हैं। मोनिका बताती है कि उनका परिवार के लोगों का संबंध बस्ती के एक एक लोगों से है।
विकास की राह पर उन्होंने बताया कि यहां वाया नदी में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की विभीषिका होती है। चुनाव जीतने के बाद नदी के बांध को ठीक कराऊंगी। साथ ही वार्ड के नया टोला में एक समुदायिक भवन होगा। महिलाओं, बच्चों, युवकों, बुजुर्गों के विकास के लिए भी काम करूंगी। गली नली, स्ट्रीट लाइट, सड़क, बिजली, आवास, शौचालय दिलाने में प्राथमिकता होगी। मोनिका मिश्रा ने बताया कि अपने क्षेत्र को मॉडल वार्ड के रूप में परिणत करेंगी। वह लोगों के बीच जाकर उनसे मिलती हैं। उनका कहना है कि लोगों का अपार स्नेह उन्हें मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.