April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आरोपियों द्वारा सरपंच एवं पंचों को मामले को रफा दफा करने की धमकी दी जा रही है.

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।

पातेपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर फतह पंचायत के सरपंच एवं पंचों के साथ अभद्र व्यवहार एवं धमकी दिए जाने के बाद चांदपुर फतह पंचायत के सरपंच नरेश राय ने इस मामले में प्राथिमिकी दर्ज करने हेतु पातेपुर थाने में सभी पंचों का हस्ताक्षरयुक्त आवेदन आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज करने के लिए दिए जाने के दस दिन बीत जाने के बाद भी प्राथिमिकी दर्ज नही किये जाने के बाद सरपंच ने पंचों के साथ बैठक कर मामले की शिकायत वरीय अधिकारियों से करने का निर्णय लिया है. बैठक में सरपंच ने बताया कि आरोपीयों के हौसले बुलंद हैं. आरोपियों द्वारा सरपंच एवं पंचों को मामले को रफा दफा करने की धमकी दी जा रही है.इसके बावजूद पुलिस द्वारा इस मामले में कोई ठोस कदम नही उठाये जाने से सरपंच एवं पंच दहशत में जीने को विवश है.

इस मामले में दस दिन पुर्व पातेपुर थाने में दिए आवेदन में सरपंच नरेश राय के द्वारा आरोप लगाया गया था कि शेरपुर शंकरदास गांव निवासी रामसागर साह की पत्नी शीला देवी के द्वारा ग्राम कचहरी में गांव के ही स्वर्गीय हृदय नारायण साह के पुत्र सतीश साह व विभुति साह एवं अन्य के विरुद्ध आवेदन दिया गया था. आवेदिका के आवेदन के आलोक में पंचों के साथ आरोपी के दरवाजे पर मामले की सत्यता की जांच करने पहुंचे तो आरोपी ने सरपंच एवं पंचों के सामने ही आवेदिका के साथ गाली गलौज, धक्का मुक्की,हाथा पाई करने लगा था इस पर सरपंच एवं पंचों के द्वारा समझाने का प्रयास किया गया तो आरोपी के द्वारा सरपंच एवं पंचों के साथ भी गाली गलौज करते हुए धमकी दिया गया था कि आप लोग यहां से चलें जाइए वरना आप लोगों की भी हत्या कर देंगें एवं वह अपने घर से तलवार निकाल कर भांजने लगा था जिससे एक सरपंच भी बाल बाल बच गए थे आरोपी की यह हरकत देख कर भयभीत सरपंच एवं पंच वहां से किसी प्रकार भागकर अपनी जान बचाई थी. बैठक में हरिहर पासवान, मो0 एजाज, नरेश पासवान, बबलू बैठा, जगदीश राय, शिवचंद्र राय, रुनको देवी, रामधारी देवी, संगीता देवी, आजमती खातून, कमलेश्वर पासवान समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.