April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वार्ड सदस्य संघ की विशेष बैठक संघ के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र के सैदपुर डुमरा पंचायत सरकार भवन परिसर में सम्पन्न हुई

वार्ड सदस्य संघ की विशेष बैठक संघ के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र के सैदपुर डुमरा पंचायत सरकार भवन परिसर में सम्पन्न हुई                               पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
पातेपुर प्रखंड वार्ड सदस्य संघ की विशेष बैठक संघ के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र के सैदपुर डुमरा पंचायत सरकार भवन परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में वार्ड सदस्यों एवं उप मुखियाओं ने कहा कि पंचायत के मुखियाओं के द्वारा मनमाने ढंग से कार्यकरिणी की बैठक आयोजित कर गलत ढंग से पंजी पर हस्ताक्षर करा लिए जाते हैं एवं मुखिया के द्वारा वार्ड सदस्यों के अधिकार का हनन किया जाता है मुखियाओं के द्वारा मनमाने ढंग से पंचायत में कार्य कराए जाते हैं जिसका पता तक वार्ड सदस्यों को नहीं होता है। वार्ड सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि मुखियाओं के द्वारा वार्ड सदस्यों को उनका वाजिब हक अधिकार नहीं दिया जाता है तो सभी वार्ड सदस्य विवस होकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे। बैठक में उप मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष द्वारिक चौधरी,उप मुखिया नवल सहनी, सुजाता देवी, तबस्सुम खातुन, वार्ड संघ के कोषाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, प्रवक्ता मोहम्मद इरफान, मिडिया प्रभारी रजनीश कुमार, वार्ड सदस्य कुमारी रंजना, फ़िरदौस खातुन, मोहम्मद आलमगीर, एहसान अली के साथ ही प्रखंड क्षेत्र के सभी वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.