एक भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नही किया।
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
एक भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नही किया।
गोरौल नगर पंचायत चुनाव को लेकर चल रहे नामांकन के पहला दिन एक भी नामांकन पत्र दाखिल नही किया . निर्वाची पदाधिकारी नगर पंचायत डॉ प्रेणना सिंह ने बताया कि शुक्रवार से शुरु हुय नामांकन कार्यक्रम में एक भी उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल नही किया है . वही पहला दिन मुख्य पार्षद के पांच ,उप मुख्य पार्षद के लिये छः लोगों एवं वार्ड पार्षद के लिये 64 लोगो ने नाजिर रशीद कटाया है. वहीं लोगों ने बताया कि आज नामांकन पत्र दाखिल नही किए जाने का कारण है अधिकारियों की लापरवाही है ,सिर्फ नामांकन तिथि घोषणा करने से नामांकन हो जाएगा, गोरौल में पहली बार नगर पंचायत का चुनाव होने जा रहा है तो अधिकारियों चाहिए था कि नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए जोभी कागजी प्रक्रिया है उसकी सही जानकारी लोगों तक पहुंचना चाहिए था लोग यहां वहां भटक रहें हैं , प्रखंड कार्यालय में पुछने पर सही से जानकारी भी नही दिया जाता है जिसके कारण अधिक कठनाइयां हो रही है,
