April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बस को रोककर कंडक्टर के साथ मारपीट

पातेपुर थाना क्षेत्र के महुआ ताजपुर मार्ग स्थित बाजितपुर कुशाही दुर्गा मंदिर के समीप बस को रोककर कंडक्टर के साथ मारपीट किये जाने को लेकर उक्त बस के कंडक्टर ने थाने में आवेदन देकर उक्त गांव के दो नामजद समेत 10 अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्राथिमिकी दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले में प्राथिमिकी दर्ज कर करवाई में जुट गई है।
पातेपुर थाना क्षेत्र के गांडा गांव निवासी वृजमोहन सिंह ने थाने में आवेदन देते हुए बताया कि वह जगदंबा कंपनी के बस पर कंडक्टर का काम करता है। बीते बुधवार को वह पैसेंजर लेकर महुआ ताजपुर मार्ग से जा रहा था तभी जैसे ही उक्त मार्ग स्थित बाजितपुर कुशाही दुर्गा मंदिर के पास पहुंचा ही था कि उक्त गांव निवासी भूलन मिश्रा एवं नीरज मिश्रा अपने अज्ञात दस लोगो के साथ मिलकर बस को रोक कर पांच सौ रुपये रंगदारी मांगने लगा। जिसका विरोध करने पर उक्त आरोपियों द्वारा बस से नीचे उतार कर अन्य लोगो के साथ मिलकर मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। कंडक्टर वृजमोहन सिंह ने आरोप लगाया है कि उक्त आरोपियों ने मारपीट के दौरान बस के सेल का जेब मे रखा दस हजार रुपये भी छीन लिया । वही इस रूट से बस चलाने एवं केस करने पर बस में आग लगा देने का धमकी भी दिया है। इस मामले में पुलिस ने प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथिमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.