April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ नगर परिषद/ छठे दिन 5 दर्जन उम्मीदवारों ने भरे पर्चे

छठे दिन 5 दर्जन उम्मीदवारों ने भरे पर्चे
महुआ नगर परिषद चुनाव को लेकर नामांकन अभियान का छठा दिन, पर्चे दाखिल करने के लिए अनुमंडल कार्यालय पर 7 से 8 घंटे तक बैठे रहे अभ्यर्थी
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ में नगर परिषद चुनाव को लेकर चल रहे नामांकन अभियान के छठा दिन शुक्रवार को अभ्यर्थियों की भीड़ इतनी हो गई कि यहां देर शाम तक नामांकन अभियान चलता रहा। भीड़ के कारण अभ्यर्थियों को यहा पर्चे दाखिल करने के लिए 7 से 8 घंटे तक अनुमंडल कार्यालय पर बैठकर समय गुजारने पड़े।
यहां सभापति पद के लिए रोमी यादव, गौरीशंकर सिंह, मृत्युंजय सिंह सहित आधा दर्जन उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। वहीं उपसभापति के लिए बृजेश पटेल के अलावा अन्य आधा दर्जन अभ्यर्थियों ने पर्चे भरे। जबकि वार्ड पार्षद के लिए वार्ड संख्या 13 से राजद नेता रामाशंकर यादव की पत्नी नूतन कुमारी, 14 से नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष आशा सिंह, 15 से चंदन सिंह की पत्नी सरस्वती देवी व पूर्व उपाध्यक्ष नीलम देवी, 06 से विकास राज व यदुवीर कुमार सिंह, 25 से सरोज कुमार शर्मा, 19 से शारदा यादव, 12 से अंजनी कुमार उर्फ मिंटू राय सहित 3 दर्जन से अधिक उम्मीदवारों ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामजदगी के पर्चे दाखिल किए। समाचार लिखे जाने तक अनुमंडल कार्यालय पर नामांकन अभियान जारी था।
उधर पातेपुर नगर पंचायत के 14 वार्डो के लिए महुआ में नामांकन कक्ष बनाए गए हैं। यहां नामांकन के प्रथम दिन एक भी उम्मीदवार नहीं पहुंचे। जिससे नामांकन का खाता नहीं खुला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.