महुआ में जिला स्तरीय जदयू के कार्यकर्ता बैठक में लिया गया निर्णय
महुआ में जिला स्तरीय जदयू के कार्यकर्ता बैठक में लिया गया निर्णय
बैठक में कई विषयों पर हुई गहन समीक्षा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आगामी चुनाव में प्रधानमंत्री बनाने के लिए मेहनत करने पर बल
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ पंचमुखी चौक स्थित एक भवन पर जदयू की जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पार्टी की सदस्यता अभियान में तेजी लाने पर बल दिया गया। साथ ही सदस्यता अभियान चलाकर तीन लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने का टास्क कार्यकर्ताओं को दिया गया। यहां कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आगामी चुनाव में प्रधानमंत्री के पद दिलाने के लिए घोर मेहनत करने का भी निर्णय लिया।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित पार्टी के पूर्व प्रत्याशी डॉ आसमा परवीन ने कहा कि सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाए। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को इस अभियान में बढ़-चढ़कर आगे आने की अपील की। मौके पर उपस्थित पार्टी के ब्रजेंद्र कुमार पप्पू, उमेश कुशवाहा, सुरेंद्र शास्त्री, दिनेश पासवान, कुशवाहा संघ के प्रखंड अध्यक्ष दीप नारायण सिंह, रामाशंकर सिंह, सोनू कुमार, दीपक कुमार, रामबालक सिंह आदि ने भी विचार रखे। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान चलाकर 3 लाख लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया जाएगा। साथ ही आगामी चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ता एड़ी चोटी एक कर कार्य करेंगे। बैठक की अध्यक्षता विनोद कुमार सुमन तथा संचालन अकिलदेव सिंह ने किया। इस बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही पार्टी के कार्यकलापों की समीक्षा भी की गई। इस मौके पर विभिन्न प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
