April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नामांकन के अलावे साप्ताहिक हाट और विश्वकर्मा पूजन सामानों की खरीदारी को लेकर भीड़ से पटा रहा बाजार

नामांकन के अलावे साप्ताहिक हाट और विश्वकर्मा पूजन सामानों की खरीदारी को लेकर भीड़ से पटा रहा बाजार
महुआ, नवनीत कुमार
अभ्यर्थियों और उनके समर्थकों की उमरी भारी भीड़ से शुक्रवार को महुआ बाजार ठहर सा गया। नगर पंचायत चुनाव को लेकर चल रहे नामांकन के अलावे साप्ताहिक हाट और विश्वकर्मा पूजन के पूर्व संध्या पर खरीदारों की उमड़ी भीड़ से बाजार अस्त व्यस्त हो गया। नतीजतन लोगों को यहां जाम में फस कर कराहते रहे।
यहां नगर परिषद के नामांकन के छठे दिन अभ्यर्थियों के अलावे उनके समर्थकों की भारी भीड़ हो गई। इतना ही नहीं महुआ अनुमंडल कार्यालय पर ही शुक्रवार से पातेपुर नगर पंचायत का भी नामांकन लिया जा रहा है। इसको लेकर भी हुई भीड़ से बाजार कराह उठा। सबसे ज्यादा जाम यहां थाना के पास हुई। यहां पर तो लोगों को निकलना मुश्किल हुआ। जाम ऐसी हुई थी लोग जहां के तहां ठहर गए। चाह कर भी कोई जाम से निकल नहीं पा रहा था। कई इमरजेंसी वाले भी जाम में फस कर परेशान होते रहे। यहां पुलिस के सामने अवैध स्टैंड बनाकर गाड़ियों को सड़क पर ही लगाकर यात्री बैठाए जाते हैं। जिससे जाम की स्थिति पैदा होती है। वही अतिक्रमण के कारण भी यहां जाम की समस्या आती है। उधर गांधी स्मारक, बच्चन शर्मा स्मारक, गोला रोड, पातेपुर रोड, समस्तीपुर रोड, अनुमंडल कार्यालय रोड जाम से कराहता रहा। नामांकन देने के बाद अभ्यर्थियों को वापस होने में जाम के कारण भारी फजीहत झेलनी पड़ी। वहीं नामांकन देने जाने में भी उन्हें जाम के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.