कौनहारा घाट में बाबा विश्वकर्मा जी का पूजा अर्चना धूमधाम से मनाया गया
कौनहारा घाट में बाबा विश्वकर्मा जी का पूजा अर्चना धूमधाम से मनाया गया रिपोर्ट राजीव कुमार सिंह हाजीपुर: ऐतिहासिक स्थल कौनहारा धाम (कौनहारा घाट) में पौराणिक प्रजापति श्री विश्वकर्मा मंदिर के सौजन्य से बाबा विश्वकर्मा जी का पूजा अर्चना धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रसाद एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु भक्त गण, प्रभु प्रेमी एवं संत महात्मा ने भाग लिए।
मंदिर के महंत बाबा राम इकबाल दास उर्फ स्वामी जी ने बताया कि यह वह स्थान है जहां भगवान विष्णु जी का चरण स्पर्श है पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कौनहारा घाट के त्रिवेणी संगम पर गज ग्राह की लड़ाई हुई थी उस दौरान गजराज महराज ने नारायणी (गंडक) नदी से कमल का पुष्प उठाकर भगवान का सुमिरन किए थे उसी समय भगवान विष्णु इस स्थान पर प्रकट हुए और गजराज महाराज को बचाने का काम किए , उसी समय से समस्त ऋषि महर्षि एवं संत महात्माओं तथा समाज के लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया कि लड़ाई में कौनहारा-कौनहारा उसी समय से इस स्थान का नाम कौनहारा पर गया। बाबा विश्वकर्मा जी के पूजन कार्यक्रम के दौरान मंदिर के प्रबंधक प्रेमनाथ भारती, राजीव कुमार सिंह (पत्रकार), गणेश पंडित, गुड्डू गजराज, पुजारी महात्मा बाबा रामदयाल दास, रवि कुमार, रामचंद्र पंडित, राकेश पायलट, राजेश कुमार अधिवक्ता, लालबाबू पंडित, राम कुमार पंडित, धीरज कुमार, रामचंद्र पंडित, सुजीत कुमार, मुकेश पंडित, रोहित कुमार, रुदल पंडित, सोनू कुमार, राम कुमार पंडित, ज्ञान जीत कुमार, सुशील कुमार, खल्ली जी, अयोध्या पंडित, रामप्रवेश प्रसाद, सुभाष कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे।
