April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सिद्धार्थ हत्या कांड को लेकर घंटों किया सिवान मैरवा मुख्य मार्ग बाधित, आगजनी

सिद्धार्थ हत्या कांड को लेकर घंटों किया सिवान मैरवा मुख्य मार्ग बाधित, आगजनी

रिपोर्ट:-आदित्य कुमार सिंह

जीरादेई/सिवान:-
थाना क्षेत्र के रेपुरा मे हुए बिगत दो दिन पहले सिद्धार्थ हत्या कांड को लेकर ग्रामीण उग्र होकर रविवार को दोपहर जीरादेई थाने का घेराव किया एवं जीरादेई मोड़ सिवान मैरवा मुख्य मार्ग को घंटों बाधित किया और आगजनी भी किया. इधर जाम की जानकारी जैसे ही थाना प्रभारी कैप्टेन शाहनवाज को मिली उन्होंने तुरंत अपने पुलिस बल के साथ जीरादेई मोड़ पहुंच कर लोगो को समझा बुझा कर जाम को ख़त्म कराया.
उधर लोगो का कहना था की जितना जल्द से जल्द हो सके अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसे कड़ी सजा दिलवाया जाये. इस मौके पर बलवन्त सिंह,प्रिंस सिंह,राजीव सिंह,रितिक सिंह,रजनीश सिंह,नंदन सिंह,विकाश सिंह,विशाल सिंह,आशुतोष सिंह,पंकज सिंह,दिवाकर सिंह,दुर्गेश सिंह,पवन सिंह,उज्वल सिंह,दीपक सिंह,आलोक सिंह,अमित सिंह,शशि सिंह,प्रवीण सिंह आदि मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.