महुआ प्रखंड लोजपा (रामविलास) का हुआ विस्तार।
महुआ प्रखंड लोजपा (रामविलास) का हुआ विस्तार।
महुआ प्रखंड के रूसुलपुर मोबारक पंचायत के अब्दुलपुर गांव में लोजपा (रामविलास) के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने एक बैठक का आयोजन किया ।बैठक में लोजपा (रामविलास) महुआ के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार यादव ने संगठन का विस्तार करतें हुए सुरेश पासवान को रूसुलपुर मोबारक पंचायत अध्यक्ष, चन्द्रदीप पासवान को प्रखंड उपाध्यक्ष, धर्मेन्द्र कुमार को प्रखंड महासचिव, अजय जयसवाल को प्रखंड संगठन सचिव एवं पप्पू पासवान को प्रखंड सचिव मनोनीत किया। इस अवसर पर जिला महासचिव देवेन्द्र पासवान, संगठन सचिव लखनदेव पासवान,प्रखंड अध्यक्ष रंधीर सिंह, छात्र लोजपा (रामविलास) के प्रदेश सचिव सुबोध पासवान, शिवदयाल पासवान, धीरज कुमार, सोनू कुमार, मिथिलेश पासवान समेत काफी संख्या स्थानीय लोजपा (रामविलास) के कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।
