शराबबंदी को लेकर मध्यनिषेद उत्पाद विभाग के मुख्यालय द्वारा छापेमारी की दी गई विस्तृत जानकारी
*शराबबंदी को लेकर मध्यनिषेद उत्पाद विभाग के मुख्यालय द्वारा छापेमारी की दी गई विस्तृत जानकारी*
पटना : बिहार उत्पाद आयुक्त व निबंधन महानिरीक्षक बी कार्तिकेय धनजी के द्वारा दिनाँक 11.09.2022 से 17.09.2022 तक की दी गई विस्तृत जानकारी जिसमें उन्होंने बताया की अवैध शराब के विरूद्ध कुल 26138 छापामारी की गयी है, जिसमे मद्यनिषेध विभाग द्वारा 9663 एवं पुलिस विभाग द्वारा 16475 छापामारी किया गया है। शराबबंदी से संबंधित कुल 3677 उत्पाद अभियोग दर्ज किये गये हैं, जिसमें मद्यनिषेध विभाग द्वारा 1452 एवं पुलिस विभाग द्वारा 2225 अभियोग दर्ज किया गया है। 7562 अभियुक्तों (मद्यनिषेध विभाग) 2833 एवं पुलिस विभाग 4729) की गिरफ्तारी की गयी हैं।
वहीं, कुल 54231 बल्क लीटर देशी शराब एवं 44786 बल्क लीटर विदेशी शराब अर्थात कुल 99017 बल्क लीटर शराब बरामद किये गये हैं। जिसमें मद्यनिषेध विभाग द्वारा 23095 बल्क लीटर एवं पुलिस विभाग द्वारा 75922 बल्क लीटर शराब बरामद किये गये हैं। होम डिलीवरी में उत्पाद एवं पुलिस विभाग द्वारा कुल 262 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, शराब से जुड़े मामलों में कुल 406 वाहन (मद्यनिषेध विभाग- 60 वाहन एवं पुलिस विभाग – 346 वाहन जब्त किये गये हैं।
वहीं, दिनांक 01.09.2022 से 17.09.2022 तक अवैध शराब के विरुद्ध कुल 66170 छापामारी की गयी है, जिसमें मद्यनिषेध विभाग द्वारा 25579 एवं पुलिस विभाग द्वारा 40591 छापामारी किया गया है। शराबबंदी से संबंधित कुल 9628 उत्पाद अभियोग दर्ज किये गये हैं, जिसमें मद्यनिषेध विभाग द्वारा 4495 एवं पुलिस विभाग द्वारा 5133 अभियोग दर्ज किया गया है। 20465 अभियुक्तों (मद्यनिषेध विभाग 9221 एवं पुलिस विभाग 11244) की गिरफ्तारी की गयी है।
वहीं, कुल 133078 बल्क लीटर देशी शराब एवं 113796 बल्क लीटर विदेशी शराब अर्थात कुल 246874 बल्क लीटर शराब बरामद किये गये हैं, जिसमें मद्यनिषेध विभाग द्वारा 69661 बल्क लीटर एवं पुलिस विभाग द्वारा 177213 बल्क लीटर शराब बरामद किये गये हैं। होम डिलीवरी में उत्पाद एवं पुलिस विभाग द्वारा कुल 661 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। शराब से जुड़े मामलों में कुल 1083 वाहन (मद्यनिषेध विभाग- 152 वाहन एवं पुलिस विभाग 931 वाहन) जब्त किये गये हैं।
बिहार राज्य में अवैध छापामारी के विरूद्ध ड्रोन के माध्यम से सघन छापामारी अभियान चलाया जा रहा है इसमें से कुल 08 कम्पनियों के द्वारा प्रदत्त 18 ड्रोन से बिहार राज्य के सभी जिलो में कुल 19008 छापेमारी की गयी है, जिसमें से 1491 अभियोग दर्ज किये गये हैं तथा कुल 109.44 लाख किलो जावा महुआ एवं 266847.77 लीटर शराब को विनष्ट किया गया है।
वहीं, विभाग के द्वारा सम्पूर्ण राज्य में कुल 213 नए ब्रेथ एनालाईजर (Server Driven) की आपूर्ति की गयी है। दिनांक 02.01.2022 से 17.09.2022 को सभी जिलों में कुल 784919 व्यक्तियों की जाँच की गयी है, जिसमें से 713704 व्यक्ति का निगेटिव एवं 71215 व्यक्तियों का पोजेटिव पाया गया है। दिनांक 01.05.2022 से 17.09.2022 तक ब्रेथ एनालाईजर से जिलों में कुल 629262 व्यक्तियों की जाँच की गयी है, जिसमें से 569710 व्यक्ति का निगेटिव एवं 59552 व्यक्तियों का पोजेटिव पाया गया है।
वहीं, दिनांक 17.09.2022 तक कुल 128636 ट्रायल शुरू हो चुका है, जिसमें 4873 ट्रायल पूर्ण हो चुके हैं। अभीतक 950 व्यक्ति को दोष मुक्त एवं 3923 व्यक्तियों को सजा दी गयी है। दिनांक 01.05.2022 से 17.09.2022 तक कुल 2398 ट्रायल पूर्ण हो चुके हैं, जिसमें 2281 व्यक्तियों को सजा दी गयी है। इसमें 05 वर्ष वाले 50, 06 वर्ष के लिए 05, 07 वर्ष के लिये 09 एवं 10 वर्ष के लिए 11 व्यक्तियों को सजा दी गयी है। पिछले चार महीनों का Conviction Rate 93% है।
वहीं, 1 अप्रैल, 2022 से अधिहरित वाहनों एवं पकड़े गये वाहनों को अर्थदण्ड लगाने की कार्रवाई शुरू की जा चुकी है। इसमें 01 अप्रैल 2022 से 17.09.2022 तक कुल 2888 वाहनों को अर्थदण्ड लगाकर छोड़ा गया है, जिससे कुल 1756.09 लाख रूपये की प्राप्ति हुई है। मद्यनिषेध विभाग के द्वारा प्रत्येक दिन औसत गिरफ्तारी जनवरी, 2022 में 42 फरवरी, 2022 में 51, मार्च, 2022 में 48 अप्रैल, 2022 में 60 मई, 2022 में 96 जून, 2022 में 162, जुलाई, 2022 में 226, अगस्त, 2022 में 394 जो बढ़कर सितम्बर 17.09.2022 तक 542 हो गया है। 1.04.2022 से 17.09.2022 तक कुल धारा 37 के तहत उत्पाद विभाग के द्वारा 105 तथा पुलिस के द्वारा 213 (कुल 318) Repeat offenders को पकड़ा गया है।
वहीं, दिनांक 18.09.2022 को सम्पूर्ण बिहार राज्य में सघन छापामारी अभियान चलाया गया, जिसमें उत्पाद विभाग द्वारा 1408 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल / हाजत भेजा गया। अमेरिका में भी ज्यादा शराब पीने से परिवार उजड़ रहे हैं तथा वहाँ वर्ष 2020 में शराब से होने वाले मौतों में 25 प्रतिशत का इजाफा हुआ है तथा जिसकी कुल संख्या 99107 है। ज्यादा तर मौत अत्यधिक शराब पीने से हुई है। अल्कोहल एण्ड ड्रग पॉलिसी के निदेशक का मानना है कि शराब से जुड़े मौतों को कम करने के लिए सही नीति लागू करने की आवश्यकता है।
