पटना जंक्शन एवं कुर्जी मोड़ पर जनता दल (यू0)ने चलाया सदस्यता अभियान।
पटना जंक्शन एवं कुर्जी मोड़ पर जनता दल (यू0)ने चलाया सदस्यता अभियान।
रिपोर्ट विवेक कुमार यादव,पटना
पटना महानगर जनता दल यूनाइटेड के तत्वावधान में आज पटना जंक्शन एवं कुर्जी मोड़ पर जनता दल (यू0) के वर्ष 2022-25 के लिए चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय सचिव एवं एमएलसी रविंद्र प्रसाद सिंह एवं प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद सदस्यता अभियान में शामिल हुए।
श्री रवीन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि श्री नरेन्द्र मोदी जी ने प्रत्येक साल 2 करोड़ नौजवानो को नौकरी देने का वादा किये थे। उस हिसाब से 8 साल मे 16 करोड़ नौजवानो को नौकरी मिलना चाहिए था। नौकरी के सवाल पर भारतीय जनता पार्टी चुप है। मंहगाई अपने उच्चतम स्तर पर है। देश की जनता इन सवालो पर जब हिसाब मांगती है, तो भारतीय जनता पार्टी इन मुद्दा से ध्यान भटकाने के लिए सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए प्रपंच रचती है। जिसको बिहार और देश की जनता भाजपा के मंसुबो को नकाम करेगी।
वही श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व मे बिहार मे गरीबों, किसानो एवं सभी वर्गों के लोगो के लिए सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक स्तर पर अनेक कार्य हुए और हो रहे है। जिसका नतीजा है कि जनता दल (यू0) के सदस्यता अभियान मे सभी धर्मों एवं वर्गों के लोग सदस्य बन रहे है।
श्री निषाद ने बताया कि सदस्यता अभियान में पटना महानगर में बड़ी संख्या में समाज के अंतिम वर्ग अति पिछड़ा, महादलित एवं अल्पसंख्यक समुदाय के लोग सदस्यता ग्रहण करने में सबसे आगे हैं। सदस्यता अभियान के उपरांत जदयू पटना महानगर संगठन सशक्त बनकर उभरेगा।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव परमहंस कुमार पटना महानगर के अध्यक्ष रविंद्र पटेल, चंचल पटेल, एमके सुमन, अरविंद कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार मौर्य एवं प्रशांत कुमार सिंह उर्फ मुन्ना, अरूण कुमार एवं माधवी पटेल उपस्थित रहे।
