April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एनीमिया के लक्षण और बचाव को लेकर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

एनीमिया के लक्षण और बचाव को लेकर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
इनरव्हील क्लब के द्वारा एनीमिया के लक्षण और बचाव पर दी गई जानकारी, महुआ के संत जोसेफ स्कूल पर बच्चों ने कार्यक्रम में एनिमिया जागरूकता पर दिए अपने-अपने टिप्स
महुआ, नवनीत कुमार
किशोरियों में खून की कमी से होने वाली एनीमिया और उससे बचाव के बारे में शुक्रवार को इनरव्हील क्लब के द्वारा यहां संत जोसेफ स्कूल पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग के जरिए एनीमिया पर अपने-अपने टिप्स दिए। इस पेंटिंग प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। पेंटिंग के जरिए प्रतिभागियों ने उक्त रोग के लक्षण, बचाव और गुप्त रोग से होने वाली विभिन्न परेशानियों को दर्शाया गया। इस पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। क्लब के अध्यक्ष डॉ विनीता कुमारी, आइएसओ सह यूनिसेफ के जिला समन्वयक कुमारी मधुमिता, एडिटर सीमा कुमारी आदि ने एनीमिया के लक्षण और उसके कारणों को बताया गया। उन्होंने बताया कि किशोरियों में खून की कमी के कारण यह रोग होता है। इसके लिए उन्होंने गर्भवतिओं और किशोर किशोरियों को पौष्टिक आहार में फल, हरी सब्जी, दूध, दही, घी, मांग, मछली, अंडा, अंकुरित चना, मूंग, दलिया आदि देने की सलाह दी। यहां छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग के जरिए इससे बचाव की जानकारी दी पेंटिंग में अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को क्लब की ओर से पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.