दुर्गा पूजा संचालन को लेकर कमेटी का गठन
दुर्गा पूजा संचालन को लेकर कमेटी का गठन
महुआ, नवनीत कुमार
दुर्गा पूजा संचालन को लेकर शुक्रवार को यहां कड़ियों गांव में गुरुवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। इस बैठक में कमेटी का गठन किया गया। बैठक में पूजा संबंधित कई निर्णय लिए गए।
यहां ताजपुर बुजुर्ग पंचायत के पूर्व मुखिया विश्वबंधु कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। जहां सफल पूजा संचालन को लेकर कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में सुदर्शन ठाकुर को अध्यक्ष, रामगति ठाकुर उपाध्यक्ष, महादेव झा को सचिव, संजीव साह को उप सचिव, नवल किशोर को कोषाध्यक्ष, अरविंद कुमार को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया। पूर्व मुखिया विश्वबंधु कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कड़ियों गांव में दशकों से माता रानी की पूजा होते आ रही है। यहां कुमार दुर्गा पूजा समिति के द्वारा विधिवत पूजा की जाती है। इस बार वृहद तरीके से पूजा की तैयारी की गई है। कमेटी के सदस्य को पूजा संचालन के लिए कई जिम्मेदारियां सौंपी गई है। यहां माता दुर्गा की आकर्षक मूर्ति बनाई जा रही है। इस बार श्रद्धालु माता रानी का विशेष रूप में दर्शन कर सकेंगे। उधर कन्हौली में भी दुर्गा पूजा समिति द्वारा पूजा की तैयारी की गई है। यहां आकर्षक पंडाल बनाया जा रहा है।
